{"_id":"57bdf0a74f1c1b8811d4f3be","slug":"political-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षकों के दम पर पीएम बने मोदी: साध्वी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षकों के दम पर पीएम बने मोदी: साध्वी प्राची
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
political news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है जिसमें उन्होेंने गोरक्षा के नाम पर कुछ लोगों द्वारा गोरखधंधा चलाने की बात कही थी। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि गोरक्षकों के दम पर ही वह प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होेंने कहा कि गोरक्षक अपना सिर कटाने को सदैव तैयार रहते हैं, मगर सत्ता की कुर्सी पर काबिज होेने वाले नेता क्षणिक सुख पाते ही आरोप-प्रत्यारोप मढ़ने लगते हैं।
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर बुधवार को हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आई फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने आक्रामक लहजे में कहा कि देश अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के चरखा चलाने से नहीं आजाद हुआ था, बल्कि सरदार भगत सिंह, सुखेदव जैसे वीरों की कुर्बानी से हुआ। उन्होंने कहा कि देश में होेने वाला कोई भी परिवर्तन सिर्फ युवाओं के आन्दोलन से ही संभव है। उन्होंने हिंदूओं से घरों में एक-एक गाय पालने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विहिप के विभाग मंत्री राम आसरे पाल,जिलाध्यक्ष अमरेश सिंह, जिला मंत्री रजनीश तिवारी, विजय सिंह, अनुराग सिंह, मनीष रावत आदि मौजूद रहे।