फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   political 1

रामापुर ओवरब्रिज का श्रेय लेने के लिए छिड़ी जंग

Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज इलाके के रामापुर बाजार में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर हाल में ही बनकर तैयार हुए ओवरब्रिज का श्रेय लेने के लिए कांग्रेसियों और सांसद कुंवर हरिवंश सिंह में रार मच गई है। सांसद का दावा है कि यह ओवरब्रिज मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरा हुआ है। दस जून को इसका उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितीन गडकरी प्रतापगढ़ आ रहे हैं। मगर उससे पहले ही रविवार को कांग्रेसियों ने रामापुर बाजार पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर ओवरब्रिज का उद्घाटन कर दिया। इसके बाद से कांग्रेसियों और सांसद के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेसी इसे पूर्व सांसद रत्ना सिंह की देन बता रहे हैं तो वहीं सांसद इसे अपना प्रयास बता रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामापुर बाजार में हाल ही में करोड़ों की लागत से ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ है। सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने इसके उद्घाटन के लिए 10 जून को केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को आमंत्रित किया है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, नगर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, रोहित शुक्ल, जमुना प्रसाद पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्र, मंगला प्रसाद पाण्डेय, चन्द्रजीत शुक्ल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी रामापुर बाजार पहुंचे। इन लोगों ने पंडित बुलाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बिना पत्थर लगाए फीटा काटकर पुल का उद्घाटन कर दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि यह ओवरब्रिज यूपीए सरकार में तत्कालीन सांसद रत्ना सिंह ने पास कराया था। सांसद इसे अपना बता रहे हैं। ऐसे में हम लोगों ने गडकरी के कार्यक्रम से पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया। उधर, सांसद हरिवंश सिंह का कहना है कि कांग्रेसियों का यह कृत्य उनकी हताशा का परिचायक है। जिले में कराए जा रहे विकास कार्य उन्हें रास नहीं आ रहे हैं। इसलिए वह हर जगह अड़ंगा लगा रहे हैं। नितीन गडकरी के कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है। यह ओवरब्रिज मोदी सरकार की देन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed