फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police will tighten the noose on liquor smugglers through truck owners

Pratapgarh News: ट्रक मालिक के जरिए शराब तस्करों पर पुलिस कसेगी शिकंजा

Wed, 14 Feb 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police will tighten the noose on liquor smugglers through truck owners
ट्रक मालिक के जरिए शराब तस्करों पर पुलिस कसेगी शिकंजा
विज्ञापन

- 30 लाख की बरामद शराब के मामले में ट्रक मालिक समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। पंजाब के पटियाला से बिहार जा रही 30 लाख की शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ट्रक मालिक के जरिए पशु तस्करों पर शिकंजा कसेगी। पुलिस ने ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पंजाब के पटियाला से 30 लाख रुपये की 420 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा एक ट्रक सोमवार की रात कुंडा के बाबूगंज में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया था। हादसे में दोनों ट्रकों पर सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए थे। ट्रक से शराब बरामद होने के बाद घायल चालक सुखवीर सिंह को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। जबकि पुलिस ने परिचालक गुरुवीर सिंह को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में चालक सुखवीर सिंह, परिचालक गुरुवीर सिंह, ट्रक मालिक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक मालिक के जरिए शराब तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा। ट्रक पर पंजीकृत नंबर की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में नायब तहसीलदार से अभद्रता
प्रतापगढ़। सदर तहसील के नायब तहसीलदार आनंद यादव की मंगलवार को कार्यालय में सरकारी काम-काज निपटाने के दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं से कहासुनी हो गई। कर्मचारियों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि तहसील में नायब तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी की बात सामने आई है लेकिन तहरीर नहीं मिली। संवाद

-------------------------------
पेड़ से गिरे किशोर की मौत
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी हीरालाल गौतम का पौत्र आशीष (14) मंगलवार दोपहर घर के बगल पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ते समय नीचे गिर गया। घायल आशीष को परिजन निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed