फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police will keep an eye on criminals from two kilometers away

Pratapgarh News: दो किलोमीटर दूर से ही अपराधियों पर नजर रखेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on criminals from two kilometers away
जनपद की पीआरवी 112 की पुलिस टीम अब दो किमी दूर से ही अपराधियों पर नजर रखेगी। अत्याधुनिक वाहनों से लैस पुलिसकर्मियों को बदमाशों को पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिले की पीआरवी टीम को आठ अत्याधुनिक वाहन सौंपे हैं। जिसमे पांच स्कार्पियो और तीन बाइक शामिल हैं। पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद बताया कि सबसे तेज रिस्पॉन्स सिस्टम के साथ अपराधियों पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक वाहनों के ऊपरी हिस्से में कैमरे लगाए गए हैं। उच्च क्षमता के कैमरे से दो किमी के दायरे में 360 डिग्री तक घुमाकर वीडियो बनाया जा सकेगा। इससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम कैमरे में घटनाक्रम आसानी से रिकाॅर्ड कर सकेंगी। कैमरे में कैद आरोपियों को आसानी से दबोचा जा सकता है। एसपी ने पुलिसकर्मियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समय से घटनास्थल पर पहुंचे। यदि जरूरत समझे तो तत्काल चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराएं। इस मौके पर आरआई समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed