फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police uniform is a symbol of trust and security of the society: ADG

पुलिस की वर्दी समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक : एडीजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police uniform is a symbol of trust and security of the society: ADG
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में शपथ लेते प्र​शिक्षण के बाद सिपाही बने प्र​शिक्षु। पुल
पुलिस की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। यह बातें रविवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के दौरान एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायन ने कहीं।
विज्ञापन

इसके पूर्व एडीजी ने परेड की सलामी ली। आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग के युग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी ने आरक्षियों को राष्ट्र सेवा, कर्तव्य निष्ठा और संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मुख्य अतिथि एडीजी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। एसपी ने नए रिक्रूट 544 आरक्षियों को बधाई दी। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने भी आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, सीओ सिटी प्रशांत राज, सीओ लाइन शिवनारायण वैस, प्रशिक्षु आईपीएस अफताब आलम, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय मौजूद रहे।

परेड के दौरान मौजूद रहे परिजन
परेड के दाैरान प्रशिक्षु आरक्षियों के परिजन भी मौजूद रहे। अपनों को देख परिजनों ने तालियां बजाईं। प्रशिक्षु आरक्षियों ने परेड के बाद अपनों संग फोटो व सेल्फी ली।

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में शपथ लेते प्रशिक्षण के बाद सिपाही बने प्रशिक्षु। पुल

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में शपथ लेते प्रशिक्षण के बाद सिपाही बने प्रशिक्षु। पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed