{"_id":"65932aec8f9b7bb60304d04a","slug":"police-uncle-papa-beats-my-mother-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-10121-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस अंकल, पापा मेरी मम्मी को पीटते हैं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस अंकल, पापा मेरी मम्मी को पीटते हैं....
Tue, 02 Jan 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अंकल, पापा मेरी मम्मी को पीटते हैं। हम रोकते हैं तो वह डांटते हैं। दो बच्चियां यह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस वाले हैरत में पड़ गए। कोतवाल ने दोनों को बैठाया, पानी पिलाया फिर पूरी जानकारी ली। बच्चियों के साहस को सराहते हुए कोतवाल फोर्स के साथ उनके घर पहुंचे और आरोपी पिता संतराम को चेतावनी भरी नसीहत देकर मामला शांत कराया।
नगर पंचायत के कबरियागंज निवासी संत राम की बेटियां दीक्षा (7) और इच्छा (6) सोमवार को अपने पिता के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थीं। दोनों ने कोतवाल को बताया कि उसके पिता आए दिन उसकी मां को मारते-पीटते रहते है।
बेटियों की शिकायत पर कोतवाल कमलेश पाल उनके घर पहुंचे। पत्नी के उत्पीड़न और पिटाई को जुर्म बताते हुए पहले चेतावनी दी फिर आरोपी संत राम का पक्ष सुना। मामला पारिवारिक कलह का समझ में आया तो उसे बच्चियों के भविष्य का हवाला दिया और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने निडर होकर कोतवाली शिकायत करने पहुंची दोनों बेटियों को कोतावाल ने शाबाशी देते हुए कहा, मामला चाहे जो हो, बिना डरे पुलिस से शिकायत करनी चाहिए, जिससे मामले का निस्तारण किया जा सके। बच्चियों की निडरता से एक मामला तुरंत निपट गया।