फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police stationed in Unnao for indecently assaulting a female soldier

कार खड़ी करने को लेकर उन्नाव में तैनात सिपाही ने महिला सिपाही से की अभद्रता

Wed, 09 Dec 2020 01:01 AM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police stationed in Unnao for indecently assaulting a female soldier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मकूनपुर। कोहड़ौर बाजार में सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर महिला सिपाही के विरोध करने पर उन्नाव में तैनात सिपाही ने आपा खो दिया। महिला सिपाही से अभद्रता करते हुए सभी को अपनी कार से लेकर घर की ओर भागा। रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया तो वह उन लोगों के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और हवालात की हवा खिला दी। उसके खिलाफ महिला आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन



कोहड़ौर थाने के चंदौका निवासी प्रदीप कुमार सरोज उन्नाव में सिपाही के पद पर तैैनात है। उसका पिता जयंती प्रसाद सीतापुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम के चलते पिता-पुत्र घर आए हैं।  मंगलवार को प्रदीप अपने बेटे की दवा लेने के लिए पत्नी के साथ कार से कोहड़ौर गया था। लोगों के अनुसार प्रदीप कांधरपुर मोड़ पर चाट खाने लिए कार खड़ी कर दी। यह देख चौराहे पर तैनात महिला सिपाही कार खड़ी करने का विरोध करने लगी। प्रदीप दुकानदार को रुपये देकर जाने की बात बोला। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। प्रदीप व महिला सिपाही के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इस दौरान महिला सिपाही से प्रदीप ने अभद्रता कर दी। तो वह घबराकर थाने पर पुलिसकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन



हालांकि तब तक प्रदीप कार लेकर घर की तरफ निकलने लगा। उसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इस बीच पुलिसकर्मियों से भी उसने हाथापाई की। कार में दो सिपाही और महिला सिपाही बैठ गई।  प्रदीप सबको लेकर घर की तरफ निकला लेकिन तब तक और फोर्स पहुंच गई और उसे थाने लाकर हवालात में डाल दिया। प्रदीप बताता रहा कि वह बच्चे की बीमारी के चलते तनाव में था। कोहड़ौर थानेदार रतनलाल कनौजिया ने बताया कि महिला आरक्षी की तहरीर पर सिपाही प्रदीप के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed