{"_id":"660715b3f722ba526b00e554","slug":"police-remained-alert-regarding-the-death-of-mukhtar-ansari-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-114592-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर पुलिस रही सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन
बांदा में मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर पुलिस रात से ही सतर्क रही। संवेदनशील क्षेत्रों में खुफिया विभाग के साथ ही प्रशासन की ओर से तैनात मजिस्ट्रेट भी नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सभी थानेदारों को धारा 144 का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा कारागार में हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाने पर मौत हो गई। उसकी मौत के बाद जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। प्रशासन की ओर से भी 45 संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट लगाए गए। इसके अलावा एलआईयू व आईबी की टीम भी सक्रिय रही।
शुक्रवार को जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल खुद निकले। कुंडा, डेरवा, बाबूगंज, आजाद नगर, भुलियापुर, रानीगंज अजगरा, रानीगंज लिलहा, दीवानगंज, बेगमवार्ड समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में थानेदारों से धारा 144 का पालन कराने का निर्देश दिया।