फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police released the woman who was selling

Pratapgarh News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेच रही महिला को पुलिस ने छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Police released the woman who was selling
फर्जी दस्तावेज के जरिये जमीन बेचने आई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे मुचलके पर छोड़ दिया। एसपी की फटकार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के थाना बहरिया के महोली निवासी जयशंकर मिश्र ने रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर के मनोज यादव व राजकुमार से रामापुर पेट्रोल टंकी के बगल डेढ़ बीघा जमीन 92 लाख रुपये में खरीदने की बात की थी। शुक्रवार को फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी गीता देवी के नाम की जमीन को बेचने के लिए फर्जी आईडी बनाकर दूसरी महिला तहसील पहुंच गई। जानकारी के बाद जमीन का मूल मालिक थाने पहुंच गया। पुलिस को तहरीर देकर जमीन मालिक ने किसी तरह की जमीन बिक्री न करने की बात कही। उसने कहा कि कूटरचित दस्तावेज के सहारे उसकी जमीन दूसरी महिला विक्रय करने आई है। जयशंकर प्रसाद ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने आई। बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया। जयशंकर ने एसपी से शिकायत की। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed