{"_id":"61f6ec420c9f4820b66ba43e","slug":"police-raided-kanshi-ram-colony-with-paramilitary-forces-pratapgarh-news-ald3260433149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में दी दबिश
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सगरा स्थित कांशीराम कालोनी चेक करती पुलिस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
र्द्धसैनिक बलों को साथ लेकर रविवार को भारी पुलिस बल ने मुर्गी फार्म कांशीराम कालोनी में अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। कमरों को काफी देर तक खंगाला गया। जिससे कालोनी में हड़कंप मचा रहा। शहर में शराब की दुकानों की तलाशी लेने के लिए भी अभियान चलाया गया।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए बवालियों पर लगातार पुलिस दबाव बना रही है। इसी के मद्देनजर रविवार को सीओ सिटी अभय पांडेय अर्द्धसैनिक बलों के साथ सगरा मुर्गीफार्म स्थित कांशीराम कालोनी पहुंचे। भारी फोर्स देख कालोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों में छापा मार
ा। हालांकि कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा। कई कमरों को खंगाला गया। करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलता रहा। पुलिस ने सदर विधायक राजकुमार पाल के चाचा की हत्या करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इसके बाद फोर्स मीराभवन, दहिलामऊ, सिविल लाइन इलाके में पैदल मार्च कर संदिग्ध लोगों की तलाशी लेती रही। दूसरी ओर रविवार की सुबह सिविल लाइंस, भंगवाचुंगी, बाबागंज समेत शहर में स्थित शराब की दुकानों की जांच होती रही।
विज्ञापन
अतिरिक्त एसडीएम प्रथम अरुण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अमित श्रीवास्तव की देखरेख में दुकानों पर बिकने वाली शराब की जांच की जाती रही। कार्रवाई देख कई दुकानदार दुकानें बंदकर भाग निकले। हालांकि जांच के दौरान अधिकारियों को दुकानों से अवैध शराब नहीं मिली।