{"_id":"64d501c704d0995611087d98","slug":"police-left-the-disabled-accused-of-theft-on-the-way-injured-in-the-accident-serious-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-196261-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस ने चोरी के दिव्यांग आरोपी को रास्ते में छोड़ा, हादसे में हुआ घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस ने चोरी के दिव्यांग आरोपी को रास्ते में छोड़ा, हादसे में हुआ घायल, गंभीर
Thu, 10 Aug 2023 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डायल 112 की गाड़ी से ले गई थी पुलिस, घटना के दौरान हाथ में लिए था छूरी
कुंडा। गुलनार नगर के बगल कुटाई-पिसाई के कारखाने में बृहस्पतिवार को चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को शिकायत पर डायल 112 की गाड़ी से आए पुलिसकर्मी ले गए। पुलिस ने आरोपी को रास्ते में ही छोड़ दिया। वह बाबागंज चौराहे के निकट हादसे का शिकार हो गया। पिकअप की टक्कर से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय पीएचसी से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोगों के मुताबिक वह नाक-कान से दिव्यांग है।
अन्य लोगों के साथ व्यापारी ने पकड़ लिया। शिकायत पर उसे
संग्रामगढ़ के गुलनार गांव नहर के बगल राजकुमार पटेल ने कुटाई-पिसाई का कारखाना लगाया है। उसने डायल 112 पर सूचना दी कि कारखाने में गांव का ही एक युवक गल्ले से पैसा चुराते पकड़ा गया है। व्यापारी ने अन्य लोगों के सहयोग से उसे पकड़ा तो देखा कि उसके हाथ में छूरी भी है। भीड़ जुटने लगी तो आरोपी ने छूरी बगल में बह रही नहर में फेंक दी। उसने अपना नाम डब्बू सरोज बताया।
सूचना पाकर मौके पर डायल 112 की गाड़ी से पुलिस पहुंचे और आरोपी डब्बू को साथ ले गए। लोगों ने बताया कि पकड़ा गया युवक नाक-कान से दिव्यांग है। इशारों को समझकर बोल रहा था। पुलिस ने आरोपी को बगल के गांव में छोड़ दिया। वह घूमते फिरते बाबागंज चौराहे आ गया। जहां पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गया। संवाद