{"_id":"5bdc9fb4bdec2269be332791","slug":"police-kept-checking-filling-helmets-without-tripping-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेकिंग करती रहीं, लोग ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट भरते रहे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चेकिंग करती रहीं, लोग ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट भरते रहे फर्राटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
सडक़ हादसे रोकने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में 1 नवंबर से यातायात पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। जगह-जगह बूथ बनाकर पुलिसवाले लोगों को जागरूक करते रहे, वहीं दूसरी तरफ वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। लोग बिना डर-भय के बिना हेलमेट बाइक पर ट्रिपलिंग करते रहे।
यातायात पुलिस के लिए आए दिन हो रहे हादसे किसी चुनौती से कम नहीं हैं। आम तौर पर देखने को मिलता है कि सडक़ हादसे में ज्यादातर उन लोगों की मौत होती है जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। बगैर हेलमेट ट्रिपलिंग करना भारी पड़ रहा है, लेकिन लोग चेत नहीं रहे हैं। शुक्रवार को यातायात माह के दूसरे दिन ही लोगों ने नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। शहर के अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, चौक, सदर बाजार, मीराभवन आदि जगहों पर लोग पुलिस के सामने बिना हेलमेट और बाइक पर ट्रिपलिंग कर गुजरते रहे। कार चालकों ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
मार्च से अब तक बगैर हेलमेट सडक़ पर फर्राटा भरने वाले 78 लोगों ने अपनी जान गवां दी। किसी की बाइक पलटने से मौत हुई है तो किसी को हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण जान चली गई। इसके बाद भी लोग सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
बगैर हेलमेट के पकड़े गए 40 बाइक सवार
दोपहर बाद राजापाल चौराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वाले लोगों को पकड़ा गया। उनकी बाइक का चालान काटा गया। कागज न मिलने पर 5 बाइक को ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर दिया।
बगैर हेलमेट चलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका चालान कर दिया जाएगा। बाइक में हेलमेट टांग कर चलने वाले लोगों की बाइक सीज कर दी जाएगी। यह माना जाएगा कि उनके पास कागजात व हेलमेट नहीं है। यह अभियान लोगों को जागरूथक करने के लिए चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का यदि लोग पालन करें तो हादसों में कमी आती है।
देवरंजन वर्मा, एसपी।