{"_id":"638a51228f6743447c029c65","slug":"police-hands-empty-in-watchman-s-murder-pratapgarh-news-ald3473264175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चौकीदार की हत्या में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चौकीदार की हत्या में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
हाटमिक्स प्लांट की रखवाली के दौरान चौकीदार की हत्या करने वालों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल के साथ ही मैसेज खंगालने के बाद पुलिस हत्या की तह तक जाने के लिए मशक्कत कर रही है। शुक्रवार को मृतक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
कुंडा के मझिलगांव रायजी का पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्र (65) की गांव के बाहर लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग के पास स्थित हाटमिक्स प्लांट की रखवाली करते समय रात में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने मृतक के मुंह के भीतर गोली मारी थी।
हालांकि परिजन अभी तक किसी से विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं लेकिन पुलिस रंजिश से इनकार नहीं कर रही। बृहस्पतिवार को शव देर से घर आने के चलते परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। रात भर घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना में कुछ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।