{"_id":"5eb310f48ebc3e906e1281c4","slug":"police-guard-in-punjabi-market-shops-not-opened-pratapgarh-news-ald2750930192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी मार्केट में पुलिस का पहरा, नहीं खुलीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी मार्केट में पुलिस का पहरा, नहीं खुलीं दुकानें
विज्ञापन
Police guard in Punjabi market, shops not opened
प्रतापगढ़। शहर में हॉटस्पॉट समाप्त होने के बाद बुधवार को शहर की अधिकांश दुकानें खुल र्गइं। फुटकर और थोक विक्रेताओं की दुकानों पर बिक्री का दौर प्रारंभ हो गया। गर्मी प्रारंभ होने के कारण कूलर, एसी, पंखा की खरीदारी करने वालों की अधिक लोग दुकानों पर पहुंचे। हालांकि पंजाबी मार्केट में बुधवार को भी दुकानें नहीं खुली, दिनभर पुुलिस का पहरा रहा। गल्ला मंडी में सुबह उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए डंडा पटकती रही।
लॉकडाउन के 43 दिन बाद शहर की अधिकांश दुकानें खुली। मगर पंजाबी मार्केट में पुलिस का पहरा होने से बुधवार को भी दुकानें नहीं खुली। दुकान खोलने के लिए पहुंचे व्यापारियों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह दुकानों के खुलने पर भीड़ तो देखने को मिली, मगर धूप तेज होने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लॉकडाउन के चलते ग्रामीण इलाकों से आने वालों पर प्रतिबंध अभी भी लगा हुआ है, इसलिए दुकानों पर खरीदारी करने वाले जो लोग दिखे, उनमें शहरी ही अधिक थे। तीसरे दिन खुलने वाली दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर अधिक ग्राहक देखने को मिले। पंजाबी मार्केट में दुकानें नहीं खुलने की वजह भीड़ होना बताया जा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि पंजाबी मार्केट शहर का हब है। इस इलाके में भीड़ इतनी अधिक होगी कि सामाजिक दूरी को मेनटेन रख पाना मुश्किल है। इसीलिए दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं जा रही है।
गांव के बाजारों में खुलीं दुकानें
बुधवार से गांव की दुकानें भी खुलनी प्रारंभ हो गई हैं। पुलिस के भय से जो व्यापारी दुकान नहीं खोल रहे थे, उन लोगों ने बुधवार को दुकानें खोलीं और ग्राहकों ने खरीदारी की।