फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with thief gang leader Shera, shot in the leg

Pratapgarh News: चोर गैंग के सरगना शेरा से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with thief gang leader Shera, shot in the leg
संग्रामगढ़ पुलिस ने चोर गैंग के सरगना शेरा को शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। हालांकि चर्चा रही कि कोर्ट में सरेंडर करने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरेली मखदूमपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज व स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरे बुद्धि धर में 27 जुलाई की रात चोर सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, माउस, केबल, रुपये व पेट्रोल पंप बाबागंज से जनरेटर की बैटरी उठा ले गए थे। इस बीच दो चोरों को लोगों ने शंका के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार दिखाकर वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ पुलिस का दावा है कि शुक्रवार रात रजैसा चौराहा से कस्बा लतीफपुर वाली रोड़ पर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। बाइक सवार पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागे। जवाबी फायरिंग में मानिकपुर के ममरखापुर मिनगढ़वा के रहने वाले शेरा उर्फ बब्बू के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। घायल शेरा को पुलिस सीएचसी संग्रामगढ़ ले गई। उसकी मुठभेड़ पर चर्चा भी तेज हो गई। परिजनों का कहना है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने गया था। वहां से संग्रामगढ़ पुलिस उसे उठा ले गई जो सीसीटीवी में कैद है। हालांकि संग्रामगढ़ पुलिस परिवार वालों की बातों को नकार रही है।
सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि शेरा उर्फ बब्बू चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में अभ्यस्त अपराधी है। वह चोरों के गैंग का सरगना भी है। उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।





तमंचा संग तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़। रानीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने शेखूपुर पुल के पास से गिरफ्तार बिराहिमपुर निवासी धर्मराज यादव, मनोज यादव व विजय यादव को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed