{"_id":"696691e68e827d5048085254","slug":"police-encounter-with-a-criminal-who-robbed-a-woman-one-arrested-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-801567-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला से लूट करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला से लूट करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर के अजीत नगर में महिला से लूटपाट करने वाले बदमाश की मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लुटेरा अभिषेक सरोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
शहर के अजीत नगर की रहने वाली आयशा का सोमवार दोपहर शॉपिंग मॉल के करीब बाइक सवार दो बदमाश पर्स लूट कर भाग निकले थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। मंगलवार की देर रात शहर कोतवाल सुभाष यादव अपनी टीम के साथ गड़ई चकदेइया गांव में बदमाशों की तलाश कर रहे थे। बाइक सवार दो संदिग्धों को देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। रुकने की बजाय वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण वह गिर पड़ा। जबकि दूसरा अंधेरे में भाग निकला। घायल अंतू के गड़ई पारा निवासी 25 वर्षीय अभिषेक सरोज को पुलिस टीम ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। जहां चिकित्सा उसका उपचार कर रहे हैं। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि आरोपी के पास से महिला का लूट गया पर्स और मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसके साथियों की तलाश की जा रही है।