Pratapgarh : पुलिस की 25 हजार के इनामी से मुठभेड़, तमंचा कारतूस बरामद, आरोपी पर दर्ज है 46 मुकदमें
कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की शनिवार की देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी। ट्रामा सेंटर में घायल बदमाश की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विस्तार
कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की शनिवार की देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी। ट्रामा सेंटर में घायल बदमाश की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्त में आये बदमाश पर 46 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव शनिवार की रात गश्त पर निकले थे। इस बीच मुखबिर ने एक इनामी बदमाश के सलेम भदारी में होने की सूचना दिया। तभी एसओजी प्रभारी सुनील यादव भी आ गए। इसके बाद दोनों पुलिस टीम बाबूगंज रोड पर सलेम भदारी गांव स्थित राइस मिल तिराहे पर बदमाश की घेराबंदी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाश पुलिसकर्मियों पर फायर करते हुए भागा।
जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व बाइक बरामद हुई। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान लालगंज कोतवाली के मेढ़ावा निवासी पंचलाल वर्मा के रूप में हुई। घायल बदमाश पर रायबरेली समेत जनपद के कई थानों में 46 मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर ले आई। प्रारंंभिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज के एसआरएन भेजा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.