फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police did not catch the absconder in the suicide case of a disabled girl.

Pratapgarh News: दिव्यांग युवती की खुदकुशी मामले में पुलिस के हाथ नहीं लगे फरार

Wed, 29 Nov 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Police did not catch the absconder in the suicide case of a disabled girl.

विज्ञापन
नगर कोतवाली के चिलबिला मौर्या चौराहे के करीब ब्यूटी पार्लर में कंचन जायसवाल की मौत के मामले में फरार सगे भाई समेत अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस कंचन की मौत की गुत्थी सुलझाने में माथापच्ची कर रही है। बुधवार को मोबाइल की दुकान भी खोली गई।



चिलबिला की कंचन जायसवाल ने सगे तीन भाइयों की दुकानों पर ताला बंद करने से क्षुब्ध होकर रविवार को ब्यूटी पार्लर की दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसने आत्महत्या से पहले मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो व सुसाइड नोट भी लिखा था। सगे तीन भाइयों सचिन, ऋषि व शशि तथा एग्रीमेंट कराने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के कार्रवाई न करने से पूरा परिवार दहशत के माहौल में जी रहा था। उसकी खुदकुशी के बाद जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने चिलबिला चौकी प्रभारी समेत पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। मृतका के सगे भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों सगे भाइयों समेत नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को राजशेखर तथा अजय उर्फ श्याम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को मोबाइल की विवादित दुकान खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामजद आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने के लिए मोबाइल की काल डिटेल, सुसाइड व वीडियो फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed