फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught the robber with pistol and bomb

Pratapgarh News: लुटेरे को तमंचा व बम के साथ पुलिस ने दबोचा

Sat, 17 Jun 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Police caught the robber with pistol and bomb
लुटेरे व जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस ने तमंचा व बम के साथ दबोचा
विज्ञापन

- तमंचे के साथ बनाई थी रील, मकूनपुर में बैंककर्मी के साथ की थी लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मकूनपुर में बैंककर्मी से लूट, शहर के सीताराम गली में युवक को गोली मारने और तमंचे के साथ फेसबुक रील बनाने वाले लुटेरे को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व बम बरामद कर जेल भेज दिया।
कोहड़ौर कस्बे के दो युवकों की असलहे के साथ पिछले दिनों फेसबुक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कोहंडौर पुलिस ने एक आरोपी इमरान को जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार भोर में कोहड़ौर थाने के दरोगा रामजन्म पांडेय ने गश्त के दौरान बाजार के पास से ही एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अजमल सिद्दीकी काशीराम कॉलोनी सरोज चौराहा बताया। उसके पास से एक तमंचा, चार ब , लूट के तीन मोबाइल व 750 रुपये बरामद हुए। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया अजमल ने 31 मई की रात मकूनुपर के पास अमेठी के वासुदेवपुर निवासी बैंककर्मी जितेंद्र सिंह से रुपये लूटे थे। शहर के सीताराम गली में युवक पर गोली चलाई थी। इसके तीसरे फरार साथी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

................



सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिनाहूं पीरानगर निवासी मोहम्मद रज्जन 60 शुक्रवार को नवाबगंज बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। चौराहे पर सड़क पार करते समय अचानक कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायबरेली भेज दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed