फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught the person who committed fraud by pretending to be a PMO officer and used to pressurize for tran

Pratapgarh : पीएमओ का अधिकारी बताकर जालसाजी करने वाले को पुलिस ने दबोचा, ट्रांसफर, पोस्टिंग का बनाता था दबाव

Fri, 06 Dec 2024 04:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 04:19 PM IST
सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रघईपुर रेडीगारापुर निवासी जय प्रकाश पाठक (31) पुत्र लक्ष्मी नारायण पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीएमओ ऑफिस का अधिकारी बताकर थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों पर अपना रौब दिखाकर काम कराने का दबाव बनाता था।

विज्ञापन
Police caught the person who committed fraud by pretending to be a PMO officer and used to pressurize for tran
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर पुलिस अधिकारियों पर ट्रांसफर और पोस्टिंग का दबाव बनाने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवाओं को नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम भी वसूलता था। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रघईपुर रेडीगारापुर निवासी जय प्रकाश पाठक (31) पुत्र लक्ष्मी नारायण पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीएमओ ऑफिस का अधिकारी बताकर थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों पर अपना रौब दिखाकर काम कराने का दबाव बनाता था। फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनका बायोडाटा लेकर मोटी रकम वसूलता था। साथ ही शारीरिक शोषण भी करता था।
विज्ञापन


थानेदारों और इंस्पेक्टरों को गैलेंट्री पदक, प्रमोशन और थानों का चार्ज दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलता था। आरोपी के कब्जे से दो फर्जी आईडी कार्ड, दो फर्जी मोहर, चार मोबाइल फोन, एक बैंक चेक और 5200 रुपये नकद, एक थार गाड़ी बरामद बरामद की गई है। आरोपी को पुलिस ने भूपियामऊ ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया है। इसके मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो भी मिली है। आरोपी के के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्विलासं टीम और कोतवाली देहात पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर भुपियामऊ ओवर ब्रिज के नीचे से एक थार वाहन सहित एक फर्जी लोकसेवक बनकर ठगी करने व पुलिस अधिकारियों पर अपना रौब दिखाकर अनुचित लाभ करने वाले को दबोचा। इसके पास से तमाम कूटरचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। 








Police caught the person who committed fraud by pretending to be a PMO officer and used to pressurize for tran
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी। - फोटो : संवाद।

शौक पूरे करने के लिए करता था जालसाजी

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में पूछताछ में बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए यह कार्य करता था। आरोपी के अनुसार वह अपने को पीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर अधिकारियों पर काम कराने का दबाव डालता था और अनुचित लाभ लेता था। अपने घर पर निमंत्रण का प्रोग्राम कर अधिकारियों को बुलाता हूं। ताकि आम लोगों को इस भ्रम में डाल सकूं कि हमारा जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान है और रूतबा बना रहे।

एसएचओ कोतवाली देहात से दिनांक दो दिसंबर को फोन करके खुद को अधिकारी बताकर पोस्टिंग कराने का प्रलोभन दिया था। प्रभारी निरीक्षक पट्टी को पीएमओ ऑफिस का अधिकारी बताकर रौब दिखाकर काम कराने का प्रलोभन दिया था। इसी प्रकार फर्जी आईडी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी वेबसाइट बनाकर युवा-युवतियों को भी प्रलोभन देकर उनको मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed