फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police can not reach the killers of jewellery trader

आभूषण कारोबारी के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस 

Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police can not reach the killers of jewellery trader
मर्डर - फोटो : amar ujala
पट्टी इलाके में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जिन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया था, उनसे पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हो सका है। पुलिस दावा कर रही है कि सराफ की हत्या लूटपाट के लिए नहीं हुई है। पुलिस को एक कुख्यात बदमाश के गुर्गों पर शक है। 
विज्ञापन


पट्टी कस्बा निवासी आभूषण कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी की सोमवार को सदहा बाजार स्थित दुकान से लौटते समय डेढ़ुवा गांव के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। एसपी एस आनंद ने घटना की छानबीन के लिए पांच टीमें गठित की हैं। स्वाट टीम, सार्विलांस टीम, सीओ पट्टी, पट्टी कोतवाल के साथ ही इंटेलीजेंस विंग घटना की छानबीन में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


एसपी ने खुद घटना के खुलासे की कमान संभाली है। घटनास्थल से लेकर बाजार तक घटना के समय काम करने वाले मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। बीटीएस भी खंगाले गए। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया था, लेकिन उनसे ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जिससे घटना की सच्चाई का पता चल सकता। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस की तहकीकात में यह बात सामने आ रही है कि इलाके के एक कुख्यात बदमाश के गुर्गों ने सराफ की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। गोली मारने वाले सुपारी किलर थे। जिन्होंने सटीक निशाने का इस्तेमाल किया। ताकि गंगा प्रसाद जीवित न बच सके। यदि अधिक फायर करते तो आसपास के लोगों की घेराबंदी में हत्यारोपी फंस जाते। एसपी एस आनंद ने बताया कि बहुत जल्द घटना की तह तक पुलिस पहुंच जाएगी। कुछ सुराग मिले हैं। 

गमजदा परिजनों ने नहीं दी पुलिस को तहरीर
आभूषण कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी की हत्या के बाद से परिवार के लोग खौफजदा हैं। पत्नी वर्षा, बेटे आदित्य व बेटी की आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं। अचानक उसका सपना चकनाचूर हो गया।

घटना के तीन दिन बाद भी मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नही दी। पट्टी कोतवाल ने बताया कि तहरीर नही मिली है। जिसके कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। तहरीर मंगाने के लिए कई बार संदेशवाहक भेजा भी गया।

बातचीत करने वालों का पुलिस जुटा रही ब्यौरा
आभूषण कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी से बातचीत करने वालों का पुलिस ब्यौरा जुटा रही है। घटना वाले दिन किन लोगों ने उससे बातचीत की थी। उसके मोबाइल की काल डिटेल भी मंगाई गई है। जिन नंबरों पर बातचीत हुई है, उन लोगों से बातचीत कर पुलिस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस संभावना जता रही है कि मोबाइल की काल डिटेल से हत्या के राज तक पहुंचा जा सकता है।

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बाबागंज विधायक
आभूषण कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी की हत्या के बाद बुधवार को बाबागंज विधायक विनोद सोनकर पट्टी पहुंचे। उन्होंने मृतक आभूषण कारोबारी के भाई व परिजनों को सांत्वना देते हुए राजाभैया व गोपालजी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पट्टी बाजार के लोग मौजूद रहे।

दुकानें तो खुलीं, लेकिन आंखों में था खौफ
आभूषण व्यापारी गंगा प्रसाद सोनी की हत्या के बाद पट्टी बाजार के व्यापारी सहमे हुए हैं। हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। घटना के तीसरे दिन गंगा प्रसाद की हत्या को लेकर ही बाजार में चर्चाएं थी। बुधवार को बाजार की दुकानें खुलीं।


हर कोई अपने काम में मशगूल रहा, लेकिन सभी की आंखों में खौफ दिख रहा था। लोगों का कहना था कि गंगा का व्यवहार बहुत ही सरल था। अमरगढ़, सैफाबाद, पट्टी के व्यापारियों के साथ जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, उससे पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed