फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police became mute spectators, supporters kept on making ruckus

मूकदर्शक बनी पुलिस, बवाल करते रहे समर्थक

Sat, 25 Sep 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police became mute spectators, supporters kept on making ruckus
सांगीपुर में कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद सांसद की गाड़ी दौड़ाये कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मशनिवार को सांगीपुर विकासखंड में हुए बवाल के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत के दौरान पुलिस पूरी तरह बैकफुट पर नजर आई। समर्थक ब्लॉक सभागार से बाहर सड़क तक बवाल करते रहे। धक्कामुक्की और वाहनों में तोड़फोड़ के दौरान पुलिस गायब रही।
विज्ञापन

रामपुर रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र चालीस वर्षों से कांग्रेस का गढ़ है। दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी यहां से लगातार नौ बार विधायक चुने गए। दो बार से उनकी बेटी आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस से विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद हाल में ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भी भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद से भाजपाई यहां अपनी जमीन तैयार करने में लगे थे। सांसद संगमलाल गुप्ता के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार रामपुर खास में होने वाले सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच जाते। ब्लाकों में सामूहिक विवाह, जनकल्याण से जुड़ीं योजनाओं के शिविर सब जगह भाजपाइयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार ऐसे मौके आए जब कार्यक्रमों में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने होते-हाते बचे। विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के कई कार्यक्रमों में एक तरफ से भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता पहुंचे तो दूसरी तरफ से कांग्रेस की क्षेत्रीय विधायक मोना व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी।
हालांकि दोनों पक्षों का आमना-सामना नहीं होता था, लेकिन अंदर ही अंदर तनातनी चल रही थी। इस बातों से पुलिस और प्रशासन भी वाकिफ था। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई। शनिवार को सांगीपुर ब्लॉक में आयोजित मेले में भाजपा से सांसद संगमलाल गुुप्ता का कार्यक्रम था तो कांग्रेस की क्षेत्रीय विधायक मोना व सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी को आना था। इसके बाद भी सांगीपुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन लापरवाह बना रहा। प्रमोद व मोना के पहुंचने के आधा घंटे बाद सांसद संगमलाल पहुंचे। दोनों पक्षों के समर्थकों के आमने-सामने होने के बाद बवाल हो गया। पूरी घटना के दौरान पुलिस और प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आई।
सांगीपुर से लालगंज तक छह घंटे गहमागहमी, प्रशासन ने तैनात कर दी पीएसी
भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल व मारपीट के बाद सांगीपुर से लालगंज तक छह घंटे तक गहमागहमी रही। सांगीपुर ब्लॉक में दोपहर दो बजे भाजपा व कांग्रेस समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद सांगीपुर में अफरातफरी मची रही। हालांकि भाजपा नेता व कार्यकर्ता बवाल के बाद सांगीपुर से भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद अलग-अलग रास्तों से होते हुए भाजपा सांसद समेत नेता व कार्यकर्ता लालगंज स्थित एक इंटर कालेज में पहुंच गए। यहां जिले के भाजपा नेताओं का भी जमावड़ा होने लगा। उधर, लालगंज में विधायक मोना के कैंप कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस समर्थक जुट गए। प्रमोद व मोना यहां पहुंचे तो समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। विधायक मोना के कैंप कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ता व यहां से सौ मीटर दूर स्थित इंटर कालेज में भाजपा कार्यकर्ता डटे थे। यह देख अफसरों ने दोनों स्थलों के बीच पीएसी तैनात कर दी। हालांकि प्रशासन की तैयारी से यहां कोई अनहोनी नहीं हो सकी। सांगीपुर से लालगंज तक छह घंटे तक गहमागहमी मची रही।
पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की कर रहे थे मांग,
सांगीपुर ब्लॉक सभागार में हुए बवाल के बाद शाम करीब सवा ढह बजे भाजपाई पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लालगंज सीएचसी के सामने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाम करीब साढ़े बजे कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर भी पहुुंच गए। प्रमोद तिवारी, विधायक मोना समेत उनके समर्थकों पर केस दर्ज होने पर तीन घंटे बाद भाजपाइयों ने धरना खत्म किया।
सांसद संगमलाल गुप्ता शाम करीब छह बजे समर्थकों के साथ मेडिकल कराने के लिए लालगंज सीएचसी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता सीएचसी के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे भाजपाई आरोपियों पर कार्रवाई व गिरफ्तरी की मांग पर अड़े थे।
धरना दे रहे भाजपाइयों का कहना था कि पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। शाम साढ़े सात बजे कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर भी आ गए। सांसद संगमलाल पहले से वहां मौजूद थे। दोनों सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी व समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते रहे। भाजपाई कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे। रात नौ बजे के बाद पुलिस ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना समेत समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तब जाकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन खत्म किया। भाजपाइयों के प्रदर्शन के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा।

धक्कामुक्की में फंसे पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी
सांगीपुर ब्लॉक सभागार में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट व धक्कामुक्की होती रही। सभागार में हंगामा शुरू हुआ तो पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए भीड़ के बीच चले गए। इस दौरान के उनके साथ भी धक्कामुक्की हुई। यह देख प्रमोद के सुरक्षाकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उनको भीड़ के बीच से निकालकर सकुशल मंच पर पहुंचाया।

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में कार्यक्रम में विवाद के बाद सांसद संगमलाल गुप्ता को भीड़ से बचाकर बाहर ?

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में कार्यक्रम में विवाद के बाद सांसद संगमलाल गुप्ता को भीड़ से बचाकर बाहर ?- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में विवाद के दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता की गाड़ी तोड़ता युवक। संवाद

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में विवाद के दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता की गाड़ी तोड़ता युवक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

सांगीपुर में विवाद के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता को पीटते लोग। संवाद

सांगीपुर में विवाद के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता को पीटते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed