फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrested the accused of deadly attack, Bhim Army protested, accused of framing

Pratapgarh : जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीणों ने लगाया फंसाने का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of deadly attack, Bhim Army protested, accused of framing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बिना जांच पड़ताल के देल्हूपुर पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोप में भीम सरोज को जेल भेज दिया। ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण बेगुनाह भीम पर हुई कार्रवाई को लेकर नाराज हैं। इसे पुलिस की ज्यादती कहते हुए सही आरोपी को पकड़ने की मांग की जा रही है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बोझी निवासी शुभम सरोज बृस्पतिवार की रात छप्परनुमा घर में सो रहा था। किसी ने रात करीब 9.45 पर युवक के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया।

विज्ञापन


घायल युवक चीख सुन परिजन जा गए। 10.30 पर घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। युवक को इलाज प्रयागराज में चल रहा है। घटना के करीब डेढ़ घंटे की देरी से पुलिस प्रधान राजकुमार सरोज के घर पहुंची।
विज्ञापन


प्रधान को साथ मे लेकर पुलिस पीड़ित के घर पहुंची। चर्चा है कि शुभम की बहन के कहने पर पुलिस घर से करीब 15 मीटर की दूरी पर सो रहे भीम सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भीम को लेकर थाने आई। घटना के दूसरे दिन पुसिल ने घटना में प्रयुक्त चापड़ को बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भीम सरोज को जेल भेज दिया। ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान का कहना है कि पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गरीब भीम मजदूर है, वह इस तरह का दुस्साहस नहीं कर सकता है। सिर्फ पीड़ित के परिजनों के बयान के आधार पर किसी को जेल भेज देना न्यायोचित नहीं है। पुलिस सही आरोपी को पकड़ने से पीछे हट रही है। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यदि घटना दूसरे किसी आरोपी ने अंजाम दिया है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

भोपतपुर मोड़ से पुलिस दिखा रही गिरफ्तारी

देल्हूपुर थानाध्यक्ष धनंजय राय भीम सरोज की गिरफ्तारी भोपतपुर मोड़ से दिखा रहे हैं। जबकि घटना के बाद पुलिस के साथ भीम सरोज के घर पहुंचे ग्रामीण और प्रधान राजकुमार सरोज इस बात के चश्मदीद है कि भीम सरोज घर पर सो रहा था। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है। इस तरह की जा रही पुलिस की मनमारी कार्रवाई बेगुनाहों को ही सजा दिलाने में आगे निकल रही है।

मोबाइल पर मिली थी धमकी

चर्चा है कि घायल शुभम को वृहस्पितवार की सुबह ही किसी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगालने के बजाय कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। यदि पुलिस शुभम के मोबाइल का सीडीआर निकाले तो आरोपी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

शुभम का दुश्मनों से है पुराना नाता

शुभम के दुश्मन कम नहीं है। सूत्रों की माने तो 23 नवंबर शाम शुभम अपने दो साथियों के साथ निमंत्रण से लौट रहा था। बोझी चौराहा स्थित सामुदायिक शौचालय पर एक युवती और तीन युवकों को शुभम ने पकड़ा था। निर्वस्त्र कर युवकों की पिटाई कर पैसा और रूपये छीन लिया था। बाद में मोबाइल वापस कर दिया था। बानगी के तौर पर यह एक ही घटना है। ग्रामीणों की जुबां पर इस तरह की कई घटनाएं है, जिसमें शुभम अपने साथियों के साथ संलिप्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed