फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrested six criminal of loo gang

छिनैती करने वाले गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six criminal of loo gang
हथिगवां पुलिस द्वारा धरे गये लूट करने वाले शातिर बओाश। - फोटो : PRATAPGARH
बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद
विज्ञापन

कुंडा। पुलिस ने मोबाइल, पैसा और बाइक छिनैती करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया।
शनिवार को एडिशनल एसपी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र में बदमाश मोबाइल, बाइक और रुपये की छिनैती कर रहे थे। ऐसे लोगों की खोज में पुलिस टीम लगाई गई थी। शनिवार को हथिगवां पुलिस गश्त पर थी। कैमा गांव के पास एक अपाचे बाइक पर तीन लोग आते दिखे। सामने पुलिस को देख वह लोग पलटकर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उनकी बाइक गिर गई। इस पर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचा व पांच कारतूस, पांच मोबाइल बरामद हुआ। साथ ही बाइक भी चोरी की निकली।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजा गौतम पुत्र फूलचंद्र निवासी खुसानपुर अल्लोपुर मानिकपुर, चंदन पटेल पुत्र राम सिंह पटेल देमापुर पीपरपुर थाना मानधाता, अमन विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा निवासी पुरनेमऊ हथिगवां बताया। इसके साथ ही बताया कि वह लोग राह चलते लोगों का पैसा, मोबाइल छीन लेते हैं। यह कार्य वह कैमा तिराहे से फूलमति मंदिर तक करते हैं। इसके आगे वह अपने दोस्त मंजीत को बता देते हैं। वह भदरी के पास ऐसे लोगों से छिनैती कर लेता है। उसकी निशानदेही पर भदरी के पास मौजूद मंजीत पटेल पुत्र रामलखन निवासी पुरनेमऊ हथिगवां, छोटू सरोज पुत्र कल्लू पुरनेमऊ व रोहित कुमार पुत्र राम कुमार सरोज बलीपुर हथिगवां को भी गिरफ्त में ले लिया गया। उनके कब्जे से एक लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा बेटे की हत्या हुई, दी तहरीर
-गुरुवार की सुबह सड़क से कुछ दूरी पर मिला था युवक का शव
कुंडा। दो दिन पहले सड़क किनारे बरामद युवक के शव मामले में नया मोड़ आ गया। उसके पिता ने बेटे की हत्या की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर बख्तावर का पुरवा गांव निवासी ओम प्रकाश पाल (35) पुत्र रामकुमार पाल का शव दो दिन पूर्व सुबह ग्रामीणों ने सड़क से कुछ दूर कीचड़ में पड़ा देखा था। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर, परिजनों ने उसके शरीर पर चोटों के निशान देखे थे। शनिवार को पिता रामकुमार पाल ने पुलिस को बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर दी। एसएओ मानिकपुर ने मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है।
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
कुंडा (संवाद)। पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया। दोनों पर एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली की पुलिस ने कस्बे के अनखोरिया मोहल्ला निवासी ऋषि पटेल पुत्र कंधई पटेल व हासिम उर्फ मिर्चू पुत्र नूर मोहम्मद को गिरफ्त में लिया है। दोनों पर एक माह पूर्व चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को एसआई महेश जायसवाल ने दोनों को जेल भेज दिया।

एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कुंडा(संवाद)। कोतवाली पुलिस ने आबकारी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तिलौरी मोड़ से एक युवक को 1.2 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी इंस्पेक्टर को उसके गांजा लेकर आने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस पर पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्त में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्जकर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed