Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   : Police arrested a teacher accused of molesting a minor student, sent to jail

Pratapgarh : नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 18 Feb 2025 06:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 06:34 PM IST
सार

विकास खंड सड़वा चंडिका अंतर्गत स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अंजनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की एक छात्रा को दफ्तर में बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप है। 

विज्ञापन
: Police arrested a teacher accused of molesting a minor student, sent to jail
गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विकास खंड सड़वा चंडिका अंतर्गत स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अंजनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की एक छात्रा को दफ्तर में बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप है। 

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी निवासी अंजनी सिंह जो कि क्षेत्र के ही एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद  पर कार्यरत है। आरोप है कि 13 फरवरी को उसने अपने विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बताई तो वह आग बबूला हो गए। छात्रा के परिजनों ने अंतू थाने में  शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक अंजनी सिंह को मंगलवार को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अंतू थानाध्यक्ष आंनद पाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को घर के पास से  गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed