फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pithu guns will be painted with color, magic rambo will flare off

पिट्ठू गन से बरसेगा रंग, मैजिक रैंबो से उड़ेगा सतरंगी गुलाल 

Sun, 17 Mar 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pithu guns will be painted with color, magic rambo will flare off
होली - फोटो : प्रतापगढ़
 होली के पर्व को लेकर बाजार रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों से सज गए है। बाजारों में हाईटेक तकनीक की पिचकारियों की धूम मची है।  इस बार पिट्ठूू गन, तोप, मिसाइल से न सिर्फ रंग बरसेगा, बल्कि अबीर भी उड़ेगा। अबीर गुलाल उड़ाने के लिए खास मैजिक रैंबो मशीन आई है। बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारा, कलर मैजिक आइस, पाल्टी पापड़ अबीर व मुखौटा भी आया है। 
विज्ञापन


होली का त्योहार 21 मार्च को है, लेकिन बाजारों में अभी से रंगत दिखने लगी है। रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों से बाजार की दुकानें सज गई हैं। खास तकनीक से निर्मित पिचकारियां बाजारों में रंग जमाए हुए हैं। इस बार रंग बरसाने के साथ अबीर उड़ाने वाली भी पिचकारियां आई हैं। शहर के बाबागंज, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, पल्टन बाजार, घंटाघर, फलमंडी, पंजाबी मार्केट की रंगत देखते ही बन रही है।
विज्ञापन


फलमंडी स्थित पिचकारी व रंग के थोक व्यापारी जावेद भाई ने बताया कि रंग बरसाने के लिए खास पिट्ठू गन, मिसाइल, तोप की पिचकारियां आई हुई हैं। इस बार यह पिचकारियां बड़ी साइज में हैं। इनकी डिमांड भी खूब है। पिट्ठू गन में रंग को स्टोर करने के लिए एक बड़ा साइज का पात्र है। जिसका जुड़ाव पाइप द्वारा मशीन से किया गया है। बस बटन दबाते ही रंग की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं अबीर उड़ाने के लिए खास रैंबो मशीन, पाल्टी पापड़, फौव्वारा मशीन आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंबो मशीन में अबीर पहले से ही भरा रहेगा। बस चुड़ी कसते ही अबीर उड़ने लगता है। मैजिक मशीन में माचिस से आग जलाते ही ही अबीर उड़ने लगेगा। वहीं फौव्वारा मशीन में सतरंगी अबीर भी उड़ेगा। इसकी खूब डिमंाड है। 

बच्चों केा भा रहा मैजिक गुब्बारा 
होली पर्व पर बच्चों के लिए दुकानों पर खास आइटम आए हुए हैं। बच्चों के रंग बरसाने के  लिए मैजिक गुब्बारा आया है। जिसमें पाइप द्वारा बाल्टी में रंग भरा जाएगा। प्रयोग के दौरान रंग तो बिखरेगा, मगर आवाज नहीं होगी। मैजिक आइस भी इसी तरह है। पैकेट में पाउडर की तरह रहेगा। मगर बर्तन में रखकर जैसे ही पाउडर में पानी डालेंगे, वह सतरंगी आकार का बर्फ बन जाएगा। पाल्टी पापड़ भी बच्चों को भा रहा है। मलिंगा टोपी व शेर, जंगली जानवरों का मुखौटा भी आया है। 


हर्बल रंग व हर्बल अबीर की खूब डिमांड 
बाजारों में के मिकल युक्त रंग व अबीर से इस बार लोगों ने तौबा कर ली है। लोगों की पसंद हर्बल रंग व हर्बल अबीर हैं। इसकी खूब डिमांड है। विशेषज्ञों की मानें तो इसके प्रयोग से चेहरे पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्पे्रे, पाउडर व पेस्ट में कई तरह के रंग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed