{"_id":"5807ba7d4f1c1b726b704985","slug":"phc-open-in-delhupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की सौगातः हरिपालमऊ और देल्हूपुर में खुलेगा अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की सौगातः हरिपालमऊ और देल्हूपुर में खुलेगा अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
SUM Hospital
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज विधान सभा क्षेत्र के शिवगढ़ ब्लाक के अंतर्गत हरिपालमऊ और देल्हूपुर बाजार के लोगोें को दीपावली पर नए अस्पतालों का तोहफा मिल गया है। दोनों ही स्थानों पर एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पीएचसी निर्माण के संबंध में ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों पर सीएमओ डॉ. यूके पांडेय ने मुहर लगा दी है। अपनी संस्तुति के साथ प्रस्ताव को शासन के पास मंजूरी प्रदान करने के लिए भेजा जा रहा है। इन दो स्वास्थ्य केन्द्रों की मंजूरी के बाद शिवगढ़ ब्लाक में कुल पांच अस्पताल हो जाएंगे। दो सीएचसी रानीगंज, वीरापुर और एक पीएचसी दुर्गापुर पहले से है। इन दोनों पीएचसी को मिला दिया जाए तो जिले में पीएचसी की संख्या साठ हो जाएगी।
दोनों ही गांव के इर्द-गिर्द सरकारी अस्पताल की सुविधा नहीं हैं। यहां के लोगों को इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी या फिर दुर्गापुर पीएचसी जाना पड़ता है। जो कि गांव से दूर है। साधन की भी दिक्कत रहती है। कई गंभीर रोगी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके हैं। अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों की चिकित्सीय असुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने अस्पताल बनाने का आश्वासन लोगों को दिया था। स्वास्थ्य महकमे से मिली जानकारी के अनुसार देल्हूपुर और हरिपाल ग्राम पंचायत से नई पीएचसी बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया गया। प्रस्ताव सीएमओ के पास भी चला गया। सीएमओ ने उस पर विचार-विमर्श के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मंजूरी शासन से मांगेंगे। मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल का निर्माण शुरू हो जायेगा। सीएमओ डॉ. यूके पांडेय ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव आया है। उसको शासन के पास भेजा जाएगा।