फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Permission sought from the administration for flying in the marriage of the son of the owner of the transformer factory

हेलीकॉप्टर से आएगी दुल्हनियां : ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के मालिक के बेटे की शादी में उड़नखटोले के लिए प्रशासन से मांगी गई अनुमति

Sun, 17 Apr 2022 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 09:43 PM IST
सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के चंदेलेपुर गांव निवासी अनिल पांडेय की गुजरात में ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री है। वह परिवार के साथ गुजरात में ही रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वैभव पांडेय लंदन में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा सौरभ पांडेय कनाडा से एमबीए कर रहा है।

विज्ञापन
Permission sought from the administration for flying in the marriage of the son of the owner of the transformer factory
डेमो।

विस्तार

गुजरात में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के मालिक अनिल पांडेय के बड़े बेटे वैभव की दुल्हनियां अपने पैतृक घर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। लंदन से एमबीए कर रहे वैभव की शादी 22 अप्रैल को गुजरात में होगी। इसके बाद तीन मई को आयोजित बहुभोज में वह अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। गांव में हेलीपैड बनाने के लिए घरवालों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर फतनपुर थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर हेलीपैड के लिए सर्वे किया।

विज्ञापन



फतनपुर थाना क्षेत्र के चंदेलेपुर गांव निवासी अनिल पांडेय की गुजरात में ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री है। वह परिवार के साथ गुजरात में ही रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वैभव पांडेय लंदन में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा सौरभ पांडेय कनाडा से एमबीए कर रहा है। अनिल पांडेय ने अपने बड़े बेटे वैभव की शादी फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा कला गांव निवासी रमेश मिश्रा की बेटी नेहा के साथ तय की है।

विज्ञापन

22 अप्रैल को गुजरात में होगी वैभव व निशा की शादी

रमेश मिश्रा का पूरा परिवार मुंबई के कुर्ला में रहता है। नेहा मुंबई में ही आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर है। 22 अप्रैल को गुजरात में वैभव व निशा की शादी होगी। इसके बाद 3 मई को पैतृक गांव में बहुभोज का कार्यक्रम है।


पैतृक गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को अनिल पांडेय ने यादगार बनाने का निर्णय लिया है। शादी के बाद पहली बार उनकी बहू पैतृक घर में हेलीकॉप्टर से आएगी। इसके लिए अनिल पांडेय ने हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर ली है। उन्होंने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी है। एसडीएम के निर्देश पर फतनपुर पुलिस ने रविवार को गांव पहुंचकर सर्वे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed