फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people taken problems in heavy rainfall

झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी, जन जीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 12 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
people taken problems in heavy rainfall
कटरा रोड स्थित शिवजीपुरम मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। - फोटो : PRATAPGARH
झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी, जन जीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

अस्पताल, तहसील, स्कूल व पावर हादस में जलभराव से आफत
कई जगहाें पर पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। तहसील क्षेत्र में रातभर हुई झमाझम बारिश से चाराें तरफ पानी ही पानी हो गया। बारिश के चलते लोगाें को जन जीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। नगर में अस्पताल, तहसील, स्कूल व पावर हाउस का परिसर जलमगभन रहा। ग्रामीण इलाके में लोगों के घराें में पानी भर गया और कई जगहाें पर पेड़ गिरने से राहगीराें को परेशानी उठानी पड़ी।
लालगंज इलाके दो दिनाें से रिमझिम बरसात ने लोगाें की नाक में दम कर रखा था। लेकिन बुधवार की रात भर हुई झमाझम बारिश से लोगाें को जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जोरदार बारिश के चलते नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, माडल प्राइमरी स्कूल, पावर हाउस, तहसील परसिर के साथ ही आने जाने रास्ते जलमगभन हो गए। इससे मरीजाें, वादकारियाें व आम लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते लोगाें को आवागमन मुुश्किल भरा रहा। गुरुवार की दोपहर तक लोग घराें से नहीं निकल सके। हर जगह पानी भरने से नालियां ओवरफ्लो बहती रहीं। घुइसरनाथ रोड पर जलभराव होने से दुकानदाराें व राहगीराें को परेशानी उठानी पड़ी। जोरदार बारिश का असर ग्रामीण इलाकाें में भी देखने को मिला। लोगाें के घराें में भीतर तक पानी भर गया। वहीं कई गांव के लोगाें ने सड़कें खोदकर पानी निकालना पड़ा। बारिश के चलते लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर गदियान व अमावां के पास पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। राहगीराें व स्थानीय लोगाें ने काफी मशक्कत कर पेड़ किनारे कर आने जाने का रास्ता ठीक किया। देऊम चौराहे पर विशालकाय पेड़ गिरने से पेट्रोल पंप खड़े कई वाहन व लोग बाल बाल बच गए। उधर सगरा सुंदरपुर इलाके में बारिश के चलते कई स्कूलाें में पानी ही पानी दिखाई दिया। बाजार स्थित रामलली गौसेवा संस्थान में पानी भर जाने से पशुआें को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार की शाम बारिश थमी तो लोग दैनिक काम काज निपटाने घराें से बाहर निकले।
विज्ञापन

इनसेट---
बारिश से बिजली आपूर्ति हुई बेपटरी
लालगंज। दो दिनाें से लगातार हो रही बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के गांवाें में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। लालगंज व सांगीपुर के साथ पहाड़पुर, रानीगंज व धारूपुर इलाके में खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। दो दिनों से बिजली की किल्लत से लोगाें की दिनचर्या प्रभावित हो गई। इनवर्टर धड़ाम हो गए और मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोगे कस्बों का चक्कर काटते दिखाई दिए। विद्युत आपूर्ति के बेपटरी होने से पेयजल की समस्या भी लोगाें के सामने खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed