{"_id":"5cd5c0cabdec22071a3884b3","slug":"people-have-forgotten-mayawati-s-exploits-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के कारनामों को जान चुकी है जनता : नसीमुद्दीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के कारनामों को जान चुकी है जनता : नसीमुद्दीन
Fri, 10 May 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि क्षेत्र की जनता बसपा सुप्रीमो के कारनामों को जान चुकी है। अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को झटका लगते ही महागठबंधन बिखर जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह के लिए करैला बाजार में जनसभा कर वोट मांगे।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगरौरा इलाके के करैला बाजार में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जुमलेबाजों की सरकार जाने वाली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने और भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि विरोधी अपने मन से गलतफहमी निकाल दें कि हमने पट्टी को छोड़ दिया है। पट्टी से हमारा नाता सदैव जुड़ा रहेगा।
पूर्व विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हम सदैव खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रत्ना सिंह आपकी बहन, बेटी हैं, इसलिए आप लोग उनकी ताकत को मजबूत करिए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राजबहादुर, प्रमोद पटेल, नीरज त्रिपाठी ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।