फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people did a dip in ganga in kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़े स्नानार्थी

Tue, 12 Nov 2019 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
people did a dip in ganga in kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर कुंडा के शहाबाद घाट पर गंगा स्नान कर पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़े स्नानार्थी
विज्ञापन

भोर से ही शुरू हो गया स्नान, घाटों पर रही भारी भीड़
कुंडा। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को गंगाघाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर हर-हर गंगे की जय ध्वनि के साथ लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया। पूरे दिन दूर-दूर से आने वाले लोगों का ताता घाटों पर लगा रहा। सर्वाधिक भीड़ मानिकपुर के शहाबाद गंगाघाट पर रही। लोगों ने स्नान करके मां ज्वाला देवी का दर्शन किया।
मानिकपुर में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पांच दिवसीय मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी संख्या में कई जनपदों से लोग स्नान के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रात से ही स्नानार्थियों का आना शुरू हो गया। गंगाघाटों पर इसके लिए तैयारी भी की गई थी। शाम से ही स्नानार्थियों का जत्था पहुंचना शुरू हो गया था। भोर के तीन बजते ही स्नान शुरू हो गया। भारी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगा से परिवार के कल्याण की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने घाट पर धूप, दीप अगरबत्ती जलाकर मां गंगा का पूजन किया। गंगा पूजन के बाद लोगों ने मां ज्वाला देवी धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। शहाबाद घाट के साथ ही नवाबगंज, कालाकांकर, हौदेश्वरनाथ धाम घाट, जहानाबाद घाट सहित अन्य छोटे घाटों पर भी लोगों की भारी भीड़ स्नान के लिए रही। शहाबाद घाट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने चेक पोस्ट से गाडिय़ों के आने जान पर पाबंदी लगा दी। बावजूद इसके दो किमी पैदल चलकर लोग स्नान के लिए घाट तक पहुंचे। उधर प्रशासन ने खोया पाया शिविर भी लगाया था। इसमें अकेले मिलने वाले बच्चों को बैठाकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा था। इसके अलावा सुरक्षा के लिए नाव और घाट पर रस्सा बंधवाया गया था। इस बार नाव पीएसी की मंगवाई गई थी जो लगातार घूमकर पेट्रोलिंग कर रही थी। तमाम लोग नाव से सैर करते हुए दूसरे घाट पर जाकर स्नान कर रहे थे। मेले के दौरान सीओ कुंडा राधेश्याम अपनी पूरी पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे। यहां एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

छह किमी तक लगा रहा जाम
कुंडा। भारी भीड़ होने के चलते हाइवे भी जाम हो गया था। निजी वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों की संख्या अधिक होने के कारण मानिकपुर से लेकर भड़चक तक और उधर आलापुर तक वाहनों से बार-बार जाम लग रहा था। जगह-जगह पुलिस लगाई गई थी बावजूद इसके राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों के साथ ही स्नानार्थियों की पैदल भीड़ और उनके वाहनों के कारण जाम लग जा रहा था। उधर संग्रामगढ़ बंधे पर भी जाम लग जाने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर नवाबगंज में भी जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में हुई जमकर खरीदारी
कुंडा। शहाबाद घाट से लेकर मानिकपुर तक दुकानें सजीं हुईं थी। इसके अलावा मानिकपुर बाजार के अलावा भी जगह-जगह दुकानें लगी हुईं थी। महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी मेले में जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी सिंदूर सहित सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे वहीं बच्चों ने जलेबी, चाट समोसा आदि का लुत्फ उठाया। मेले में फलों के साथ ही सब्जी, आंवला, अमरूद और गन्ने की भी जमकर खरीदारी हुई।

कार्तिक पूर्णिमा पर कुंडा के शहाबाद घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।

कार्तिक पूर्णिमा पर कुंडा के शहाबाद घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed