{"_id":"5d9646b28ebc3e012f28138d","slug":"payment-cutting-will-be-of-the-100-staff-pratapgarh-news-ald25662496","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ से अधिक कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ से अधिक कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ से अधिक कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, कारण बताओ नोटिस
कुंडा। गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम से गायब रहने वाले 100 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके एक दिन के वेतन कटौती के लिए भी निर्देश जारी हो गया है।
कुंडा तहसील में गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को स्वच्छता दिवस कार्यक्रम के लिए तहसील के सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी झंडारोहण और स्वच्छता कार्यक्रम में आधे से कम कर्मचारी तहसील पहुंचे। हालांकि कार्यक्रम के पूर्व भारी बारिश हुई थी। इसके साथ ही दिन में भी बारिश हुई। बावजूद इसके कार्यक्रम में कर्मचारियों की उपस्थिति को देखते हुए एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने तहसीलदार से जवाब तलब किया था। तहसीलदार ने तहसील ने इस संबंध में कार्यक्रम के दिन अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।