फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients will not be treated in OPD of Medical College without Aadhar card

बगैर आधार कार्ड मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में नहीं होगा मरीजों का इलाज

Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Patients will not be treated in OPD of Medical College without Aadhar card
Patients will not be treated in OPD of Medical College without Aadhar card
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की महिला विंग में इलाज कराना है तो आधार कार्ड साथ लेकर आएं। बगैर आधार कार्ड नंबर बताए ओपीडी पर्चा नहीं बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, अब एक रुपये का ओपीडी का पर्चा 15 दिनों के लिए मान्य नहीं होगा। दूसरे दिन फिर नया पर्चा बनवाना होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के इस आदेश के बाद मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया गया था। शासन ने दोनों अस्पतालों को संयुक्त करते हुए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल नाम दिया था। अब तक दोनों अस्पतालों में जिला अस्पताल की व्यवस्था के आधार पर ही मरीजों का इलाज हो रहा था। ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों को एक रुपये की पर्ची कटानी पड़ रही थी। इस पर्चे पर मरीज 15 दिन तक इलाज करा सकते थे। अब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने नया फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब आधार कार्ड लेकर आना होगा। हर दिन ओपीडी का नया पर्चा बनवाना पड़ेगा। ओपीडी का पर्चा बनवाते समय काउंटर पर आधार नंबर देना होगा। आधार कार्ड नंबर कंप्यूटर में फीड करने के साथ ही मरीज का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक रुपये लेकर मरीज का पर्चा बनाया जाएगा। इससे मरीजों की परेशानी बढ़नी तय है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद ने बताया कि शासन के आदेश पर ओपीडी और आईपीडी मरीजों का आधार कार्ड नंबर लिया जा रहा है। हर दिन शासन को अस्पताल में हुए इलाज के बारे में ब्यौरा भेजना होता है। मरीजों का पर्चा बनाते समय उनका मोबाइल नंबर भी लिया जा रहा है।

जल्द आनलाइन व्यवस्था होगी बहाल
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्यदेश दीपक ने बताया कि अन्य मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज का भी संचालन किया जाएगा। ओपीडी का पर्चा ऑनलाइन बनाया जाएगा। पर्चे पर ही डॉक्टर का नाम भी लिखा होगा। मरीज का पूरा ब्यौरा दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed