{"_id":"67ab9588c3d9c59a560053bd","slug":"passengers-rioted-for-seating-in-train-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-133932-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रेन में बैठने के लिए यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रेन में बैठने के लिए यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर प्रयाग के लिए नियमित को मिलाकर 15 ट्रेनों का संचालन किया गया। अधिकांश ट्रेनें रायबरेली और सुल्तानपुर से ही फुल हो गई थीं। अंदर बैठे दर्शनार्थियों ने कोच के गेट को बंद कर लिया था।
मां बेल्हादेवी जंक्शन पर यात्रियों को हंगामा करना पड़ा। गेट खुलवाने के लिए रेलवे पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। ट्रेनों में सवार होने के लिए धक्का मुक्की करना पड़ा।
दर्शनार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसके बावजूद वसंत पंचमी के बाद अचानक महाकुंभ मेला जाने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ गई। मां बेल्हादेवी जंक्शन के प्लेटफाॅर्म पर बैठकर दर्शनार्थी स्पेशल ट्रेन आने का इंतजार मंगलवार दोपहर करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन आई तो उसमें पहले से सवार दर्शनार्थियों ने अंदर से गेट बंद कर लिए थे। जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने के लिए दर्शनार्थियों को परेशान होना पड़ा। हंगामा लोग करने लगे। रेलवे पुलिस किसी तरह गेट खुलवाई। कोच में घुसने के लिए दर्शनार्थी धक्का मुक्की करने लगे। बीस मिनट के बाद स्पेशल ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
स्पेशल ट्रेनों के फेर में तीन क्राॅसिंग पर लग रहा लंबा जाम, राहगीर परेशान : महाकुंभ मेला के लिए रेलवे 30 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। प्रत्येक डेढ़ से दो घंटे पर एक ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजर रहीं हैं। ऐसे में जेलरोड, नया माल गोदाम, और कुसमी क्राॅसिंग पर लंबा जाम लग रहा है। जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो रहे हैं।
प्रतापगढ़-प्रयागराज राजमार्ग पर कुसुमी रेलवे क्राॅसिंग है। इस क्राॅसिंग से लाखों वाहनों का आवागमन इन दिनों नियमित हो रहा है। दस मिनट के लिए गेट बंद होता है तो भुपियामऊ चौराहे से जोगापुर तक लंबा जाम लग जाता है।
इस क्राॅसिंग पर पहले से पुलिस मुस्तैद रहती है। ट्रेनें आने का समय होता है तो पुलिस किसी तरह गेट बंद कराती है। ठीक इसी तरह नया माल गोदाम और जेल रोड क्राॅसिंग पर नियमित के साथ स्पेशल ट्रेनों के चलते हर आधे से एक घंटे पर गेट मैन को क्राॅसिंग बंद करना पड़ रहा है। क्राॅसिंग पर लंबा जाम लग जा रहा है। राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।