{"_id":"61ca0a8fbf000500bc6098b3","slug":"passengers-going-to-jammu-are-getting-upset-due-to-the-cancellation-of-the-train-pratapgarh-news-ald323642276","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रद्द होने से जम्मू में जाने वाले दर्शनार्थी हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रद्द होने से जम्मू में जाने वाले दर्शनार्थी हो रहे परेशान
विज्ञापन
train
माता वैष्णों देवी के दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थी जम्मू तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बीच रास्ते में ट्रेन को रोककर रद्द कर दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को वापस लौटना पड़ रहा है। पंजाब में आंदोलन के चलते बेगमपूरा को निरस्त कर दिया गया।
पंजाब में मांगों को लेकर लोग आंदोलित हैं। लोगों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते जम्मू से पंजाब होकर यूपी और बिहार आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेल विभाग के अफसरों ने बताया कि इन दिनों ट्रेनों को रेलवे कंट्रोल रद्द कर दे रहा है। जिस ट्रेन का संचालन हो रहा है उसे कहीं रेढुकी, मुरादाबाद और लखनऊ में रोककर निरस्त करने की घोषणा की जा रही है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। दो दिन पहले अर्चना एक्सप्रेस लखनऊ पहुंची थी। अचानक उसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
जबकि बड़े अरमानों से माता वैष्णोंदेवी का दर्शन करने के लिए जाने वाले दर्शनार्थी टिकट लेकर बैठे थे। सोमवार को वाराणसी से जम्मू जा रही बेगमपूरा को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। तमाम दर्शनार्थियों ने अपनी यात्रा कैंसिल करने के लिए मजबूर हो गए। ट्रेन निरस्त होने या फिर रास्ते में निरस्त करने की जानकारी रेल प्रशासन यात्रियों को पहले नहीं दे रहा है।