{"_id":"5b1acfb84f1c1bb26e8b6ff9","slug":"passenger-visa-sent-to-dubai-one-month-goat-and-cameron-electrician","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री वीजा देकर भेज दिया दुबई, एक महीने बकरी और ऊंट चराता रहा इलेक्ट्रिशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री वीजा देकर भेज दिया दुबई, एक महीने बकरी और ऊंट चराता रहा इलेक्ट्रिशियन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा इलाके के एक इलेक्ट्रिशियन को जालसाज ने एक लाख पांच हजार रुपये लेने के बाद यात्री वीजा पर दुबई भेज दिया। वह एक महीने तक वहां बकरी और ऊंट चराता रहा। वहां उसे बताया गया कि यात्री वीजा होने के कारण उसे वापस भेजा जाएगा। घर पहुंचने के बाद उसने जालसाज से रुपयों की मांग की तो वह उल्टे धमकाने लगा। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली कुंडा के रहवई पनाहनगर निवासी रमाशंकर पुत्र प्यारेलाल से हथिगंवा थाना क्षेत्र के पूरे महिपाल सिंह का पुरवा गांव निवासी लालता प्रसाद ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख पंाच हजार रुपये लिए थे। इसके बाद उसका काम के बजाए यात्रा वीजा बनवाकर दे दिया। यही नहीं वह दुबई पहुंचा तो वहां लालता के लोगों ने उसे बकरी और ऊंट चराने के काम पर लगा दिया। कहा कि एक महीने पहले यही करना होगा फिर उसे इलेक्ट्रिशियन का काम मिलेगा।
एक महीने काम करने के बाद उसे बताया गया कि उसका यात्रा वीजा बना है, इसलिए उसे वापस जाना होगा। इस पर उसने लालता से बात की तो उसने बताया कि घर लौटने पर वह उसका पैसा लौटा देगा। दुबई की कंपनी ने उसके साथ धोखा किया है। इस पर रमाशंकर किसी तरह घर लौटा। वह रामलाल के घर रुपये मांगने गया तो उसे धमकी दी गई। उससे मारपीट भी की गई। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लालता, नरेंद्र पटेल, राजकली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।