{"_id":"644c1543ab667fbff10c4ac4","slug":"panic-among-the-villagers-due-to-the-noise-of-leopard-forest-department-team-reached-the-village-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-116272-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तेंदुआ का शोर उठने से ग्रामीणों में दहशत, गांव पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तेंदुआ का शोर उठने से ग्रामीणों में दहशत, गांव पहुंची वन विभाग की टीम
Sat, 29 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के भीटी पूरे नैन गांव में दहशत का माहौल, बीते माह तेेंदुआ के बच्चे का वीडियो हुआ था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। भीटी पूरे नैन गांव में तेंदुआ दिखने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते माह इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की नहर के पास तेंदुआ का बच्चा देखा गया था। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
बाघराय थाना क्षेत्र के भीटीपूरेनैन गांव में शुक्रवार की सुबह खेत की ओर जा रहे कुछ लोगों ने तेंदुए को चहलकदमी करते देख शोर मचाया। गांव के ही अभिनव मिश्र ने मामले की सूचना वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को दी। मौके पर वनविभाग के क्षेत्रीय प्रभारी शारदा प्रसाद ने भी गांव में पहुंचकर आसपास झाड़ियों में जांच की। पंजे का निशान देख वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ की चहलकदमी की आशंका जता रहे हैं।
इसी गांव के समीप बीते माह नहर के किनारे रात के समय तेंदुआ के बच्चे को देख गांव के लोगों ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। मामले को संज्ञान में लेकर वन विभाग की टीम गांव के आसपास पिंजरा भी लगाया था। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
जिंदा पकड़ा गया था तेंदुआ
तीन वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ जिंदा पकड़ा गया था, जबकि एक तेंदुआ को कुएं में धकेलकर ग्रामीणों ने आग लगा दी थी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने 12 आरोपियों को जेल भी भेजा था।