फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat order in Pratapgarh: The granddaughter blackened the face of the married woman by tying her to a t

प्रतापगढ़ में पंचायत का फरमान : पेड़ में बांधकर विवाहिता के मुंह पर पोती कालिख, बाल भी काटे, कई हिरासत में

Sun, 28 Jul 2024 02:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 02:09 PM IST
सार

मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर एक महिला को तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है, दो बेटियां छोटी  हैं। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि महिला का प्रेम प्रपंच गांव के ही एक युवक से चल रहा है। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई। 

विज्ञापन
Panchayat order in Pratapgarh: The granddaughter blackened the face of the married woman by tying her to a t
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर में रविवार सुबह पंचायत के फैसले पर पेड़ से बांधकर एक महिला के बाल काटे और मुंह पर कालिख पोती गई। महिलाओं और पुरुषों ने उसे मारापीटा। यह कृत्य पति की मौजूदगी में हुआ। महिला पर एक युवक से प्रेम संबंध का आरोप है। मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 15 को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


महिला का पति मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह यहां तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक चार बच्चों के पिता से चल रहा था। दो साल पहले प्रेमी की पत्नी की मौत हो गई थी। प्रेम प्रसंग को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पति को हुई तो बृहस्पतिवार को वह घर आ गया। शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई। महिला प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी रही। बातचीत के बाद उसके घर चली गई। रविवार को मायके वालों की मौजूदगी में उसके घर के बाहर फिर पंचायत बुलाई गई, जिसमें महिला और उसके प्रेमी को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Panchayat order in Pratapgarh: The granddaughter blackened the face of the married woman by tying her to a t
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद

पंचायत के दौरान गांव के मान-सम्मान की बात चल ही रही थी कि महिला तेज आवाज में बोलने लगी। यह पंचायत को नागवार लगी और दोनों को सजा का फरमान सुनाया दिया। महिला को तो लोगों ने पेड़ से बांध दिया। प्रेमी ने उसके बचाव का प्रयास किया तो उसकी पिटाई की। लेकिन वह भाग निकला। दूर जाकर हंगामा किया तो उसकी तरफ से भी कुछ लोग जुट गए।

हथिगवां, कुंडा, मानिकपुर, नवाबगंज, महेशगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाने लगी तो लोग पुलिस से भी भिड़ गए। कुछ देर बाद सीओ कुंडा अजीत सिंह, एएसपी पश्चिमी संजय राय मौके पर पहुंचे। मामले में पंचायत के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आठ महिलाओं व सात पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच फरार लोगों की तलाश की जा रही है। - अजीत सिंह, सीओ कुंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed