{"_id":"64d3b9dee59755c7be027c34","slug":"panchayat-friends-son-died-due-to-slipping-and-falling-while-taking-a-bath-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2745-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नहाते समय फिसलकर गिरने से पंचायत मित्र के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नहाते समय फिसलकर गिरने से पंचायत मित्र के बेटे की मौत
Wed, 09 Aug 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते समय फिसलकर गिरने से पंचायत मित्र के बेटे की मौत
- इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम, अब बहनें किसे बांधेंगी राखी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर। हैंडपंप पर नहाते समय फिसलकर गिरने से पंचायत मित्र के इकलौते बेटे अंकित कुमार कोरी (23) की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा रहा। इकलौते भाई की मौत के बाद अब बहनें किसके हाथ पर राखी बांधेंगीं।
उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी पंचायत मित्र मोहन लाल कोरी का इकलौता बेटा अंकित सोमवार की सुबह घर के बाहर हैंडपंप पर स्नान कर रहा था। इस बीच उसका पैर फिसला। गिरने से वह घायल हो गया। परिजन उसे सलोन ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई।
यह देख परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट आए। मृतक तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। बेटे की मौत पर मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मंगलवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
..........