{"_id":"384f982b8923d77daf380c9580eaf7dc","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में टूटा रिकार्ड, 56.37 प्रतिशत मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में टूटा रिकार्ड, 56.37 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिले में अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसके साथ ही 2,129 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो गई। चार चरणों में हुए मतदान में अंतिम चरण में सबसे अधिक 56.37 प्रतिशत वोट पड़े। कुंडा के लोगों ने तीन चरणों में हुए मतदान के प्रतिशत का रिकार्ड तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर रखी थी। डीएम, एसपी और प्रेक्षक कुंडा में मौजूद रहकर पल-पल की खबर लेते रहे।
जिले में चौथे और अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्य के कालाकांकर तृतीय, बाबागंज प्रथम, विहार द्वितीय, विहार चतुर्थ, कुंडा द्वितीय और विहार पंचम की आंशिक सीटों पर हुए मतदान के लिए कुल 18 प्रत्याशी मैदान थे। कुंडा, बाबागंज, विहार और कालाकांकर ब्लाक के 356 बीडीसी सदस्यों के लिए 2,111 प्रत्याशी मैदान में थे। कुंडा का चुनाव विवादों के घेरे में रहने के कारण अधिकांश बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। बूथों पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस और अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
तीन चरणों में हुए चुनाव में सृजित पदों से अधिक इस चुनाव में विशेष सेक्टर मजिस्ट्रेट और विशेष बूथ हेतु स्पेशल बूथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। साथ ही 59 अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। चुनाव के दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना भारी भरकम फोर्स लेकर चल रहे थे। अफसरों ने कई जगहों पर पहुंचते ही बूथ के आसपास मंडराने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाबागंज और विहार के अधिकांश बूथों पर लोग अफसरों के काफिले से भयाक्रांत रहे। प्रेक्षक अरविंद नारायण मिश्र ने कई मतदान केंद्रों का भ्रमणकर मतदान का जायजा लिया।