{"_id":"6c3ddf7ec916df1f290cd3cc45f697e7","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर उपद्रव करने वालों को गोली मारने का आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर उपद्रव करने वालों को गोली मारने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने काफिले के साथ गुरुवार को तीसरे चरण के चुनाव को लेकर लालगंज तहसील में भ्रमण किया। अधिकारियों ने कई प्रत्याशियों के दर्जनों प्रचार वाहनों को सीज कर दिया। खामियां पाए जाने पर एसडीएम व कोतवाल को जिलाधिकारी ने फटकार लगाई। गुरुवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने रानीगंज अजगरा में अवैध रूप से प्रचार में लगाए गए वाहनों की धर पकड़ शुरू करा दी। सगरा सुंदरपुर, लालगंज, रामपुर, सांगीपुर, उदयपुर आदि इलाकों में अधिकारियों ने कई प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों को पुलिस के कब्जे में देकर कोतवाली भेजवा दिया।
क्षेत्र में डीएम व एसपी के काफिले को देखकर प्रचार में लगे लोग वाहनों को लेकर भागने लगे। लालगंज में दो प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से लोग अधिकारियों को देख भाग खड़े हुए। इलाके में लगी प्रचार होर्डिंग व अवैध तरीके से प्रचार कर रहे वाहनों की भरमार देखकर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का पारा एसडीएम वाईबी सिंह व कोतवाल एसपी त्रिपाठी के ऊपर गरम हो गया। दोनों को जिलाधिकारी ने जमकर फटकारा। कोतवाली में जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ पर उपद्रव करने वाले लोगाें को देखते ही गोली मार देने के आदेश किए गए हैं।
किसी ने भी मतदान के दिन गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि सभी बूथों की निगरानी के लिए मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों की रिकार्डिंग कराने के साथ अत्याधुनिक हथियारों से लैश पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। डीएम व एसपी के रुख को देखकर लोगों के साथ मातहतों के होश उड़े रहे। देर शाम जिलाधिकारी का काफिला जिला मुख्यालय वापस हुआ तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।