फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

तीसरे चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 15 Oct 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिले में तीसरे चरण के  चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। लक्ष्मणपुर, लालगंज, रामपुर संग्रामगढ़ और सांगीपुर ब्लाकों में होने वाले मतदान का जायजा लेने गुुरुवार को डीएम अमृत त्रिपाठी पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों के लिए होगा। कालाकांकर प्रथम और रामपुर संग्रामगढ़ द्वितीय सीट पर निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन पहले ही हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाव मे सबसे अधिक 54 प्रत्याशी लक्ष्मणपुर विकास खंड में हैं।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने गुरुवार को चारों ब्लाकों का भ्रमणकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुबह सात बजे से ही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का निर्देश दिया है। चार ब्लाकों के 733 मतदेय स्थलों पर होने वाले चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है। चारों ब्लाकों में सबसे अधिक सांगीपुर में 233 मतदेय स्थल हैं। लक्ष्मणपुर में 193, लालगंज 171, रामपुर संग्रामगढ़ में 146 और सांगीपुर ब्लाक में 233 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम ने पोलिंग पार्टी रवाना होने के पहले कर्मचारियों की ड्यूटी डिकोडिंग करने के लिए अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed