{"_id":"7ffeaa61af4b83df1a0c20ca9e5f74df","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए पहले दिन दाखिल हुए 1182 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए पहले दिन दाखिल हुए 1182 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में तीसरे चरण में चार ब्लाकों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन प्रधान पद के लिए 1182 व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 655 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अधिकांश प्रत्याशियों का नामांकन सादगी के साथ होते देखा गया। ग्राम पंचायत सदस्यों की अपेक्षा प्रधान पद पर अधिक नामांकन हुए।
लालगंज तहसील के चार ब्लाकों में आगामी पांच दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। शनिवार को पहले दिन प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए धूमधाम से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लालगंज ब्लाक में प्रधानी की 63 सीटों के लिए 249 व ग्राम पंचायत सदस्यों की 669 सीटों के लिए 122 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सांगीपुर विकासखंड में प्रधानी की 75 सीटों के लिए 276 व ग्राम पंचायत सदस्यों की 953 सीटों के लिए 148 नामांकन पत्र दाखिल हुए। लक्ष्मणपुर विकासखंड में 67 प्रधानी की सीटों के लिए 398 व ग्राम पंचायत सदस्य की 829 सीटों के लिए 217 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
वहीं रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड की 67 प्रधान पदों के लिए 259 व ग्राम पंचायत सदस्य की 841 पदों के लिए 168 नामांकन पत्र भरे गए। नामांकन करने आए अधिकतर प्रत्याशियों ने सादगी के साथ पर्चा दाखिल किया। प्रधान पद के लिए जहां नामांकन करने वालों में होड़ देखी गई वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बहुत कम नामांकन दाखिल हुए। तहसील क्षेत्र के चार ब्लाकों में प्रधानी की 272 व ग्राम पंचायत सदस्यों की 3292 सीटों के लिए चुनाव होने हैं।