फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

गंवई संग्राम का धमाकेदार आगाज

Mon, 16 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पहले चरण में पांच ब्लाकों में होने वाले चुनाव के पहले दिन 2253 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसमें ग्राम प्रधान के लिए 1681 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 572 प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन पत्र भरा। मंगलवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री का आदेश जारी किया है। इधर सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए सोमवार को डीएम और एसपी ने ब्लाकों का भ्रमण कर आरओ और बीडीओ को सावधानी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन


जिले के पट्टी, आसपुर देवसरा, गौरा, शिवगढ़ और बेलखरनाथधाम ब्लाकों में पहले चरण के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। पहले दिन हुए नामांकन में कुल 2253 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इसमें ग्राम प्रधान पद के  लिए 1681 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 572   प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाकों में हुए दाखिले में प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। पट्टी में ग्राम प्रधान के लिए 315 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 83, आसपुर देवसरा में प्रधान के 310 और ग्राम पंचायत सदस्य के 53, गौरा ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 341 और सदस्य पद के लिए 98, शिवगढ़ में ग्राम प्रधान के 369 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 183, बेलखरनाथधाम में ग्राम प्रधान के 346 और सदस्य पद के लिए 155 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के कारण कहीं से भी अप्रिय समाचार नहीं मिला है।
विज्ञापन


इधर दूसरे चरण में चुनाव वाले मंगरौरा, मानधाता, सदर और संडवा चंद्रिका विकास खंडों में सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बड़ी संख्या में ब्लाकों पर पहुंचने वाले लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने ब्लाकों को भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक पर्चा बिक्री का कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed