{"_id":"055ec8750b3529757752cb21c2c682df","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के चुनाव में उड़ा सकते हैं 75,000 रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के चुनाव में उड़ा सकते हैं 75,000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Nov 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च की सीमा निश्चित कर दी गई है। ग्राम प्रधान प्रत्याशी के लिए अधिकतम 75 हजार रुपये और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अधिकतम दस हजार रुपये खर्च करने का मानक निश्चित किया गया है। इससे अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग की गाज गिर सकती है।
जिले के 1255 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण इलाकों में प्रत्याशी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को रुपये लुभाने के लिए उपहार और मिठाई न बांट सकें इसके लिए चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा निश्चित की है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अधिकतम 75 हजार रुपये और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दस हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक खर्च करने पर प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग की गाज गिर सकती है। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा देना होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को एक-एक रजिस्टर दिया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन का हिसाब दुरुस्त करना होगा।