फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

जिपं और बीडीसी सदस्यों का परिणाम घोषित

Mon, 02 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिला पंचायत सदस्य पद के 49 और बीडीसी सदस्य पद के 1450 पदों के लिए हुई मतगणना का परिणाम सोमवार देर रात तक घोषित करने का सिलसिला जारी रहा। रात सवा आठ बजे तक 42 जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया था। 7 सदस्यों के नतीजे आरओ की गणित फेल होने के कारण लटके हुए थे। देर रात तक अफीम कोठी में प्रत्याशियों और समर्थकों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन


जिले के 17 ब्लाकों में बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए होने वाली मतगणना सोमवार की सुबह होते-होते समाप्त हो गई। बीडीसी सदस्य के 1450 पदों का परिणाम तो ब्लाकों में घोषित कर दिया गया, मगर जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम अफीम कोठी में घोषित करके प्रमाणपत्र वितरित किया जा रहा था। ब्लाक से चुनाव खत्म कराकर अफीम कोठी आने वाले आरओ की गणित फेल हो गई।
विज्ञापन


 प्रत्याशियों के मतों का जो आंकड़ा उन्होंने एकत्रित किया था, वह कुल पड़े मतों की संख्या से मेल नहीं खा रहा था। जिला पंचायत सदस्य चुनाव के आरओ रामसिंह वर्मा ने जब प्रत्याशियों के आंकड़ों का डाटा देखा तो उन्होंने फटकार लगाते हुए इसे नए सिरे से तैयार करने को कहा। सांगीपुर के आरओ ने अवैध मतों का विवरण ही नहीं भरा था। इससे नाराज आरओ ने नए सिरे से डाटा तैयार करने को कहा। यह किसी एक ब्लाक के आरओ के साथ नहीं था, बल्कि अधिकांश चुनाव अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी। इसलिए उन्हें ठीक करने में रात हो गई। रात सवा आठ बजे तक 42 जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम जारी किया गया था। सात सदस्यों का परिणाम आना बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम देर से आने पर प्रेक्षक ने अफीम कोठी में पहुंचकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिला पंचायत सदस्य के आरओ रामसिंह वर्मा ने बताया कि सभी ब्लाकों के आरओ को बुलाकर कुल पड़े मत और प्रत्याशियों को मिले मत से मिलान किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि देर रात तक सभी सीटों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed