{"_id":"a513c29cee248fb901ffa78826987485","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए मुख्यद्वार पर हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए मुख्यद्वार पर हुई धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सदर विकास खंड के मतगणना केन्द्र पर सुबह से ही भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर प्रशासन एक बार सहम गया। इसके बाद एजेंटों और प्रत्याशियों को लाइन में लगवाकर उनका प्रवेश पास चेक किया गया। इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। पीबी कॉलेज गेट पर रविवार सुबह मतगणना परिसर में घुसने को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। भीड़ देखते ही प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। लोग बगैर कार्ड दिखाए ही अंदर घुसे जा रहे थे। इस पर प्रशासन ने मेन गेट को बंद करवाकर सभी प्रत्याशयों और एजेंटों को लाइन में लगवा दिया। इसके बाद सबका प्रवेश पास चेक करके उन्हें लाइन से छोटे गेट के माध्यम से अंदर भेजा गया।
इसके बाद बचे लोग अंदर घुसने का प्रयास कर ही रहे थे कि पुलिस ने गेट में ताला लगा दिया। इससे परेशान लोग गेट पर काफी देर तक खड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब डंडा पटका तो गेट पर खड़े लोग भाग निकले। वहीं काफी देर बाद ज्यादातर लोग गेट पर बैठे पुलिसकर्मियों से सेटिंग करके मतगणना परिसर में घुस गए। वहीं कुछ एजेंट अंदर जाने के बाद बगल की बाउंड्री से अपना पास साथी को थमा देते थे। साथी फोटो बदलकर प्रवेश द्वारा से आसानी से अंदर घुस जा रहे थे। कुछ लोग तो कम्प्यूटर से फर्जी पास तैयार करवा कर मोहर लगा कर मतगणना कक्ष तक घूमते रहे। जहां वोट की गिनती हो रही थी वे वहां भी पहुंच जाते थे। इसके बाद भी प्रशासन का ध्यान उन पर नहीं पड़ रहा था।