फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

कुंडा में झमाझम बरसे वोट

Thu, 29 Oct 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
अंतिम चरण में कुंडा तहसील में झमाझम वोट बरसे। कुंडा के लोगों ने अब तक का रिकार्ड तोड़ते हुए 56.37 प्रतिशत मतदान कर यह साबित कर दिया है कि वह जिले में सबसे अधिक जागरूक हैं। मतदान में अभी तक आगे रहने वाले लालगंज तहसील के लोग इस बार फिसड्डी रहे। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में हुआ। पहले चरण में पट्टी और रानीगंज तहसील, दूसरे चरण में पट्टी के कुछ बूथ और सदर तहसील, तीसरे चरण में लालगंज और चौथे चरण में कुंडा तहसील में मतदान हुआ।
विज्ञापन


 पहले चरण के चुनाव में 56.20 प्रतिशत, दूसरे चरण में 55.06 प्रतिशत, तीसरे चरण में 52.25 और चौथे चरण में 56.37 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व के चुनावों में मतदान में आगे रहने वाले लालगंज के मतदाता इस वर्ष के चुनाव में फिसड्डी साबित हुए हैं। पंचायत चुनाव हो या विधान या फिर लोकसभा। मतदान का प्रतिशत लालगंज तहसील में अधिक रहता था। मगर इस वर्ष मतदान का प्रतिशत सबसे कम लालगंज में 52.25 प्रतिशत रहा। कुंडा के लोगों ने गुरुवार को मतदान प्रतिशत बढ़ाकर यह साबित कर दिया है कि वह अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने में किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed