{"_id":"58d2bb754f1c1b870a1a20c3","slug":"palika-administration-reinnovate-the-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में बच्चों के लिए सजाए जाएंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में बच्चों के लिए सजाए जाएंगे पार्क
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
park
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों के लिए नगर पालिका अब पार्कों को सजाने में जुट गई है। शहर के पार्कों में झूले लगाने की तैयारी है। इसके साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए अन्यसामान भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन ने इसकी कवायद तेज कर दी है। इस्मीटेट तकरीबन बनकर तैयार हो गया है।
गर्मी की छुट्टियों में मौज मस्ती के लिए बच्चों को नहीं तरसना होगा। स्कूल बंद होने के बाद सुबह शाम वे शहर के पार्कों में अपने परिवार के साथ धमाल मचा सकते हैं। शहर में वैसे तो कंपनी गार्डेन में बच्चों के खेलने कूदने के लिए झूले, ड्रैकुला व मनोरंजन के अन्य इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा न्यू कालोनी बाबागंज पार्क में भी बच्चे धमान मचाने के लिए पहुंचते हैं। दोनों पार्कों में बच्चों के आकर्षण के लिए गर्मी का अवकाश होने के पहले क्षतिग्रस्त झूलों की मरम्मत कराने के अलावा मनोरंजन के अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास तेज हो गया है। नपा प्रशासन बच्चों को आकर्षित करने के लिए पक्षियों व खरगोश को भी पालेगा। गर्मी में बच्चों के लिए पार्क में घूमने का समय बदल दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि दोनों पार्को को अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्टीमेट बनवाया जा रहा है। अप्रैल बीतते -बीतते पार्कों का लुक मेट्रों शहरों के पार्कों जैसा नजर आने लगेगा।