फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Painter burnt to death after coming in contact with high tension line

Pratapgarh News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा पेंटर, मौत

Wed, 16 Aug 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Aug 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Painter burnt to death after coming in contact with high tension line
शहर के सिविल लाइन में हुई घटना, मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के सिविल लाइन करनपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे पेंटर की मौत हो गई। खबर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
नगर कोतवाली के पूरे शुकाल निवासी राज गौड़ (25) पेशे से पेंटर था। वह शहर के सिविल लाइन करनपुर मोहल्ले में जौनपुर के सिंगरामऊ स्थित डिग्री कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. भारत सिंह के मकान में कई दिनों से रंग रोगन कर रहा था। बुधवार की शाम मकान के ऊपरी बरामदे में पेंटिंग करते समय वह बाहर की ओर निकला। छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से राज गौड़ झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख साथ काम कर रहा उसका साथी दौड़ा, लेकिन तब तक राज की सांसें थम चुकी थीं।
शोर शराबा सुनकर किराएदार वहां पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस के साथ ही बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर मृतक के पिता अवधेश परिजनों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले राज की शादी हुई थी।
विज्ञापन



---
छतों के ऊपर से करंट के रूप में दौड़ रही मौत, 15 साल में छह लोगों की जा चुकी है जान
शहर के सिविल लाइन करनपुर इलाके में मकानों के ऊपर हाईटेंशन लाइन में करंट के रूप में मौत दौड़ रही है। करीब 15 साल के भीतर हाईटेंशन करंट से छह लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी घटनाएं होने पर कुछ दिनों तक लोग सतर्कता बरतते हैं फिर लापरवाही होने लगती है। लोगों के अनुसार हाईटेंशन लाइन करीब दो दशक पहले खींची गई थी। बाद में लोगों ने लाइन के नीचे मकान बना लिया। अब लोगों की लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed